ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद व्यापारी का बड़ा कदम; अपनी सुरक्षा में बंदूकधारियों को गेट पर रखा!

पिपरिया। शहर के बीचों-बीच कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने महज एक दिन पहले ‘सावन इलेक्ट्रॉनिक्स’ को निशाना बनाकर सरेराह अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस दुस्साहसिक वारदात से सहमे और आक्रोशित व्यापारी सचिन जायसवाल ने अब प्रशासनिक अमले के भरोसे रहने के बजाय आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। वारदात के ठीक अगले ही दिन उन्होंने अपनी दुकान के मुहाने पर लोडेड बंदूक के साथ प्राइवेट सुरक्षाकर्मी को मुस्तैद कर दिया है।
यह कड़ा कदम चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा है कि जब रक्षक सो रहे हों, तो अपनी जान-माल की हिफाज़त के लिए खुद ही हथियार उठाना पड़ता है।
खोखले दावों के बीच “हथियारों के साये” में व्यापार
कल हुई गोलीबारी की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि आज दुकान के बाहर खड़े इस बंदूकधारी गार्ड ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बाजार में अब यह चर्चा आम है कि जब मुख्य बाजार में ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?
- प्रशासन को सीधा आईना: सरेबाजार बंदूक थामे खड़े सुरक्षाकर्मी की यह तस्वीर पिपरिया पुलिस के इकबाल और दावों की हवा निकाल रही है।
- अब सिर्फ आत्मरक्षा का रास्ता: इस कदम से पीड़ित व्यापारी ने साफ संदेश दे दिया है कि वे अपराधियों के आगे घुटने टेकने वाले नहीं हैं। अगर सिस्टम सुरक्षा नहीं दे सकता, तो व्यापारी अपनी रक्षा खुद करने का दम रखता है।
बाजार में भारी आक्रोश
वारदात के बाद पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और आज दुकान के बाहर हथियारों की इस मौजूदगी ने स्थानीय व्यापारियों के गुस्से को और भड़का दिया है। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द ही गोली चलाने वाले आरोपी सलाखों के पीछे नहीं हुए, तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
ताज़ा रिपोर्ट: नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदेश
पिपरिया में ‘जंगलराज’! पुलिस के फ्लैग मार्च के ठीक 30 मिनट बाद व्यापारी पर फायरिंग, जेल में बंद रज्जू पुर्विया के नाम पर मांगी 5 लाख की फिरौती!
पिपरिया में सनसनी: विधायक कप में विवाद के बाद दलित बस्ती में पिस्टल लहराई, FIR दर्ज!
इटारसी में बेलगाम होते अपराधी: 15 दिन में 3 बड़ी वारदातें, क्या खाकी का इकबाल अब चुनौती बन रहा है?
वर्दी भी, संवेदना भी: इटारसी थाना प्रभारी गौरव गौरव सिंह बुंदेला और टीम का ‘रक्तदान’ महादान
नर्मदापुरम पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: शराब माफियाओं की तोड़ी कमर, प्रदेश में बना मिसाल
अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ: इटारसी में दिखा भारी उत्साह, जनसंवाद में उमड़ा जनसैलाब
नर्मदापुरम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत, ‘हल’ भेंट कर जताया किसानों का सम्मान
