संभल जाएं शराब माफिया! नर्मदापुरम एसपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति शुरू, कार में छिपाकर रखी 133 लीटर शराब जब्त; अब फरार आरोपियों की खैर नहीं।”

नर्मदापुरम। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक लावारिस कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर देर रात कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ शिकंजा कस रही है। बीती रात (22-23 अप्रैल) पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्संग गार्डन के पीछे एक खाली प्लॉट पर संदिग्ध अवस्था में एक गोल्डन-काले रंग की कार खड़ी है, जिसमें तस्करी के उद्देश्य से शराब रखी गई है।
कार में मिली 15 पेटी अवैध शराब
सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कार क्रमांक MP 04/CB 4245 लावारिस हालत में मिली, जिसका लॉक खुला हुआ था। तलाशी लेने पर कार के भीतर से:
■10 पेटी देशी मदिरा प्लेन
■05 पेटी अंग्रेजी शराबकुल मात्रा: 133 लीटर (अनुमानित कीमत ₹65,000)
अज्ञात आरोपी और वाहन स्वामी की तलाश जारी
पुलिस ने मौके पर आसपास के इलाकों में तलाशी ली, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि. हेमंत निशोद, प्र.आर. रितेश यदुवंशी, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. पूरन बघेल, आर. गणेश कुमरे, आर. आशीष राजपूत, आर. रोहित, आर. संतोष धाकड़, आर. धर्मेंद्र एवं आर. राजकुमार कीर की सराहनीय भूमिका रही।
नर्मदा गौरव न्यूज़: आपकी आवाज़, हमारी पहचान. (ऐसी ही सटीक खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो करे)
🔥प्रीतम लोधी विवाद गरमाया: एफआईआर होगी या नहीं? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!ग्वालियर
विधायक एसडीओपी के बंगले में गोबर भरवा देंगे वही कांग्रेस पहुंची फूलों का गुलदस्ता लेकर एसडीओपी के पास !
खाकी ने दबोचा शराबों के तस्करों को, स्कॉर्पियो में कर रहे थे तस्करी, फिल्मी घेराबंदी में गिरफ्तार
नर्मदापुरम पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘कातिल’ लोकेश कीर पर 20 हजार का इनाम, क्या आपने देखा है इसे?
इटरसी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बिना टेस्टिंग ठेकेदार को बांटे 12 करोड़, 4 साल से काम अधूरा
