विस्फोटक खबर: केसला ब्लॉक में अवैध शराब के खिलाफ ‘रणभेरी’, अब सीधे कलेक्टर दफ्तर कूच की तैयारी!

इटारसी (नर्मदापुरम):

नर्मदापुरम जिले के आदिवासी बाहुल्य केसला ब्लॉक में अवैध शराब के कारोबार ने कोहराम मचा रखा है। शासन-प्रशासन की चुप्पी से आक्रोशित ग्रामीणों और मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। एसडीएम इटारसी को ज्ञापन सौंपते हुए संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो केसला की सड़कों पर आदिवासियों का भारी जनसैलाब उमड़ेगा।

मंदिर और स्कूल की मर्यादा तार-तार

सबसे चौंकाने वाला आरोप ग्राम सोनतलाई और चांदौन को लेकर है। संघ के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र उइके ने बताया कि पवित्र खेड़ापति मंदिर परिसर और स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नियमों की धज्जियां उड़ाकर शराब बेची जा रही है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन ने नियमों को ताक पर रख दिया है या फिर शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का खौफ ही नहीं?

शादी के जश्न में शराब का जहर

क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, लेकिन अवैध शराब की सुलभ उपलब्धता के कारण आए दिन विवाद, मारपीट और भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। गांव का शांतिपूर्ण माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

आंदोलन की बड़ी चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है:

चांदौन की शराब दुकान को तत्काल गांव की सीमा से बाहर शिफ्ट किया जाए।

सोनतलाई और मंदिर/स्कूल के पास बिक रही अवैध शराब पर तुरंत रोक लगे।

​”यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। केसला से नर्मदापुरम कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।” – राघवेन्द्र उइके, जिला अध्यक्ष, म.प्र. आदिवासी युवा संघ

रिपोर्ट: नर्मदा गौरव न्यूज़ टीम।

इटारसी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में सुलझाई 13 लाख की चोरी, दुकान का कर्मचारी ही निकला चोर

नर्मदापुरम पुलिस के लिए ‘नो हेलमेट, नो राइड’: SP साई कृष्णा थोटा का सख्त आदेश, नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ: इटारसी में दिखा भारी उत्साह, जनसंवाद में उमड़ा जनसैलाब

राजनीति नहीं, जनसेवा का संकल्प: छात्र राजनीति से ‘वार्ड-वार्ड चलो’ अभियान तक मयूर जायसवाल का दो दशकों का सफर

ग्वालियर में RSS का पहला विश्वविद्यालय: “शिक्षा शून्य से शिखर तक”

शादी समारोह में हत्या कर फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता:

संभल जाएं शराब माफिया! नर्मदापुरम एसपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति शुरू, कार में छिपाकर रखी 133 लीटर शराब जब्त; अब फरार आरोपियों की खैर नहीं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *