नर्मदापुरम पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: शराब माफियाओं की तोड़ी कमर, प्रदेश में बना मिसाल

नर्मदापुरम। जिले में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ नर्मदापुरम पुलिस अब ‘काल’ बनकर उभर रही है। पिछले तीन महीनों के आंकड़ों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर डालें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि अवैध शराब की धरपकड़ और माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने में नर्मदापुरम पुलिस मध्य प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रही है दिन-रात जारी है पुलिस का ‘प्रहार’पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस थोटा के कड़े तेवरों ने जिले के शराब माफियाओं की नींद उड़ा दी है। जिले के शहरी इलाकों से लेकर सुदूर देहात तक, पुलिस की टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं। आलम यह है कि तस्करों को अब सुरक्षित ठिकाने नहीं मिल रहे हैं। ताजा मामला देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई है, जहाँ 261 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा गया। यह कार्रवाई केवल एक जब्ती नहीं, बल्कि उन रसूखदार माफियाओं को चेतावनी है जो पर्दे के पीछे से यह खेल खेल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में नंबर वन बनने की ओर बढ़ते कदम
सूत्रों और पुलिस की सक्रियता को देखते हुए यह चर्चा जोरों पर है कि जिस रफ्तार से नर्मदापुरम पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वह जल्द ही प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। जिले के हर थाने में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है।
■मुखबिर तंत्र हुआ हाई-टेक: पुलिस अब केवल सूचना पर निर्भर नहीं है, बल्कि तकनीक और फील्ड सर्विलांस के जरिए माफियाओं के हर कदम को ट्रैक कर रही है।
■बॉर्डर पर सख्त पहरा: बाबई, इटारसी और अन्य सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सप्लाई चेन को काट दिया गया है।
कमीशन के नेटवर्क का खुलासा, अब ‘बड़े खिलाड़ियों’ की बारी
हालिया कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी रेवाशंकर अहिरवार से हुई पूछताछ ने पुलिस के हाथ अहम सुराग दिए हैं। ₹200 प्रति पेटी के कमीशन पर शहर में जहर घोलने वाले गिरोह के मुख्य सरगनाओं— श्याम ठाकुर और राजेश सराठे की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस की इस “खतरनाक” सक्रियता ने साफ कर दिया है कि अब छोटे प्यादों के साथ-साथ बड़े माफिया भी सलाखों के पीछे होंगे।नर्मदा गौरव न्यूज़ का विश्लेषण
प्रशासनिक दावों की ‘हवा’ निकली: आसमान से बरसी आफत, सिस्टम की सुस्ती ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
आंधी-तूफान का तांडव: नेशनल हाईवे पर गिरा भारी-भरकम खंभा, बाल-बाल बची कार सवारों की जान
नर्मदापुरम पुलिस के लिए ‘नो हेलमेट, नो राइड’: SP साई कृष्णा थोटा का सख्त आदेश, नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
संसदीय गरिमा: विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के ‘टू द पॉइंट’ संबोधन के कायल हुए मुख्यमंत्री, सदन में दी मिसाल
अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ: इटारसी में दिखा भारी उत्साह, जनसंवाद में उमड़ा जनसैलाब
नर्मदापुरम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत, ‘हल’ भेंट कर जताया किसानों का सम्मान
राजनीति नहीं, जनसेवा का संकल्प: छात्र राजनीति से ‘वार्ड-वार्ड चलो’ अभियान तक मयूर जायसवाल का दो दशकों का सफर

