इटारसी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; कार से तस्करी की जा रही 26 पेटी शराब जप्त, तीन पर मामला दर्ज

नर्मदापुरम/इटारसी।नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटारसी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है, जिसे शहर में खपाने की योजना थी।
पुलिस को देख भागने की कोशिश, घेराबंदी कर दबोचा
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप इटारसी की ओर आ रही है। पथरोटा पुलिया के पास पुलिस टीम मुस्तैद थी, तभी सफेद रंग की कार (क्रमांक MP 04 CW 0952) आती दिखी। पुलिस को देख चालक ने कार को घाटली की ओर कच्चे रास्ते पर मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।
241 लीटर शराब और कार जप्त; कुल मशरुका 6.45 लाख
कार की तलाशी लेने पर पुलिस दंग रह गई। वाहन के भीतर देशी और विदेशी शराब की 26 पेटियाँ ठूस-ठूस कर भरी हुई थीं। कुल 241.200 लीटर शराब बरामद की गई है। जप्त शराब और कार की कुल कीमत लगभग 6,45,000/- रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपी और मुख्य सरगना
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
अब्दुल जाहिद अंसारी (32): निवासी भाट मोहल्ला, इटारसी।
हेमंत राजपूत (54): निवासी गांधी नगर, इटारसी।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह शराब संदीप मिहानी (निवासी भाट मोहल्ला) की है। पुलिस ने संदीप मिहानी को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है और उसकी तलाश की जा रही है।
टीम की विशेष भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, उनि विपिन पाल, प्र.आर. मनमोहन अहिरवार, प्र.आर. रामनारायण, आरक्षक महेन्द्र गुर्जर, साकिर, बंसत, अनिल पाल और अंकित गौर की सराहनीय भूमिका रही।
नर्मदा गौरव न्यूज़: आपकी आवाज़, हमारी पहचान।खबरों के लिए जुड़े रहें: narmadagauravnews.in
संभल जाएं शराब माफिया! नर्मदापुरम एसपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति शुरू, कार में छिपाकर रखी 133 लीटर शराब जब्त; अब फरार आरोपियों की खैर नहीं।”
🔥प्रीतम लोधी विवाद गरमाया: एफआईआर होगी या नहीं? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!ग्वालियर
खाकी ने दबोचा शराबों के तस्करों को, स्कॉर्पियो में कर रहे थे तस्करी, फिल्मी घेराबंदी में गिरफ्तार
नर्मदापुरम पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘कातिल’ लोकेश कीर पर 20 हजार का इनाम, क्या आपने देखा है इसे?
इटरसी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बिना टेस्टिंग ठेकेदार को बांटे 12 करोड़, 4 साल से काम अधूरा
