नर्मदापुरम पुलिस का गौरव: जान बचाने वाले प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया को एसपी ने अपने कक्ष में बुलाकर दिया सम्मान

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय चेहरा सामने आया है, जहाँ समय रहते एक युवक की जान बचाकर खाकी का मान बढ़ाने वाले डायल-112 के आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया को जिला पुलिस कप्तान (एसपी) ने अपने कार्यालय में बुलाकर व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया।

क्या था पूरा मामला? हाल ही में नर्मदापुरम स्थित खर्रा घाट पर पारिवारिक विवाद से व्यथित होकर एक युवक नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया और उनके चालक साथी ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की। आरक्षक भदौरिया की मुस्तैदी और बहादुरी से युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक की काउंसलिंग कर उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

एसपी साहब ने थपथपाई पीठ: आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया के इस साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संज्ञान लेते हुए नर्मदापुरम एसपी साहब ने उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। उन्होंने पुष्पेन्द्र भदौरिया के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और पीठ थपथपाई।

अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा: एसपी साहब ने कहा कि, “पुष्पेन्द्र भदौरिया द्वारा निभाया गया यह दायित्व केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि खाकी के प्रति जन-विश्वास को मजबूत करने वाला मानवीय कार्य है। ऐसे जाबांज और संवेदनशील पुलिसकर्मी संपूर्ण पुलिस बल का गौरव हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”

इस सम्मान से न केवल आरक्षक भदौरिया का मनोबल बढ़ा है, बल्कि संपूर्ण नर्मदापुरम पुलिस बल में एक नया उत्साह और सेवा का जज्बा संचारित हुआ है।

शहरवासियों और पुलिस महकमे में हर्ष की लहर:कप्तान द्वारा आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया को अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानित किए जाने की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे पुलिस महकमे और शहर में हर्ष का माहौल बन गया। नर्मदापुरम के सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने भदौरिया के इस मानवीय और साहसिक कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं, पुलिस विभाग के सहकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि और एसपी साहब से मिले सम्मान पर ढेरों बधाइयां व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नर्मदा गौरव न्यूज़ जिला नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश

​”टैक्स पूरा तो काम अधूरा क्यों?” — वार्ड 12 की बदहाली पर भड़की कांग्रेस, नपा अध्यक्ष को घेरा!

https://narmadagauravnews.in/proud-moment -police/

इटारसी में जल संकट पर गरमाई राजनीति: वार्ड वार्ड चलो’ से लेकर ‘चक्का जाम’ तक, कांग्रेस के आक्रामक रुख से बैकफुट पर भाजपा!

नर्मदापुरम के लाल का बढ़ा मान: डॉ. प्रशांत जैन बने मुख्य नगर पालिका अधिकारी; गृह नगर में जश्न का माहौल!

इटारसी: बीजेपी पार्षद जिमी कैथवास पर चाकू से हमला; क्या अपराधियों के साम्राज्य पर अब चलेगा ‘बुलडोजर’?

मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी महिला से स्मैक के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी।

नर्मदापुरम में धूमधाम से मनाया गया मछुआ दिवस: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहे मछुआ समाज – हरीश केवट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *