अरब सागर से उठा भयानक तूफान! नर्मदापुरम संभाग समेत इन इलाकों में अगले 48 घंटे कयामत की बारिश, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

नर्मदापुरम। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने सबसे बड़ा अपडेट जारी किया है। अरब सागर तक बनी ट्रफ और नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से अब मानसून एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 5 दिनों के भीतर पूरे जिले में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की गंभीर आशंका जताई गई है।50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जारी हुआ अलर्टमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 30 जून से ही जिले में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हवाएं चल सकती हैं। 1 जुलाई से बारिश का दौर तेजी से बढ़ेगा, जबकि 2, 3 और 4 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 9 से 16 जुलाई के बीच भी झमाझम बारिश का एक और दौर देखने को मिलेगा।
सिवनी मालवा में भरा पानी, पचमढ़ी में मौसम हुआ सुहानाबीते सोमवार शाम को ही नर्मदापुरम के आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया था। सिवनी मालवा सहित कई अन्य ग्रामीण इलाकों में रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 36.8°C और पचमढ़ी में दिन का तापमान 32.8°C दर्ज किया गया, जिसमें अब भारी गिरावट आने की उम्मीद है।
🚨 नर्मदापुरम: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले होम साइंस कॉलेज प्राचार्य पर FIR के आदेश, खेल सामग्री आने से पहले ही कर दिया था लाखों का भुगतान!:
रिजर्वेशन के लिए भटक रहे यात्री, इटारसी स्टेशन पर दलालों के कब्जे के आरोप!
नर्मदापुरम: जिला चिकित्सालय से शुरू हुआ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’
सैलून की आड़ में संदिग्ध काम: आरोप है कि ‘ब्लैक स्टोन फैमिली सैलून एंड स्पा’ में फिर से संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जो मात्र एक छलावा है?
महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! माखननगर में अड़ीबाजी करने वाले वेदांत यादव का पुलिस ने निकाला जुलूस, सीधे पहुंचाया जेल
मुहर्रम पर अलर्ट मोड में प्रशासन, गांधी स्टेडियम में कड़ी निगरानी
कर्जा डूबाने वालों सावधान! ₹1.42 लाख के चक्कर में सीधे ‘सिविल जेल’
