नर्मदापुरम: जिला चिकित्सालय से शुरू हुआ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

नर्मदापुरम। शासन के निर्देशानुसार आज जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत नवजात शिशुओं से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई जा रही है. अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों और उनके परिजनों के लिए बेहद सुविधाजनक और सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं.
इस पूरे महाअभियान की कवरेज ‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ की टीम ने ग्राउंड जीरो (जिला चिकित्सालय) पर पहुंचकर साफ देखा जा सकता है कि स्वास्थ्य कर्मी और सजग माता-पिता पूरी मुस्तैदी के साथ बच्चों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने में जुटे हुए हैं.

शासन ने निभाई जिम्मेदारी, अब नागरिकों की बारी: एक अपील

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अग्रिम मोर्चे पर रहकर अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभा रहा है. लेकिन इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता देश के जिम्मेदार नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है.

  • सारे काम दरकिनार, सबसे पहले दो बूंद: परिवार के सभी माता-पिता और अभिभावकों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने घर और आसपास के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों बूथ तक जरूर लाएं.
  • सुरक्षा चक्र न टूटे: जैसा कि के सरकारी बैनरों पर भी संदेश अंकित है—“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”. भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर एक बच्चे को यह दवा पिलाना अनिवार्य है.

नर्मदा गौरव न्यूज़ की अपील: शासन अपना कार्य मुस्तैदी से कर रहा है. अब आप भी एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दीजिए. आज ही अपने बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो केंद्र ले जाएं और उन्हें ‘दो बूंद जिंदगी की’ जरूर पिलवाएं!

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, नर्मदा गौरव न्यूज़

🚨 नर्मदापुरम: रिटायरमेंट से 2 दिन पहले होम साइंस कॉलेज प्राचार्य पर FIR के आदेश, खेल सामग्री आने से पहले ही कर दिया था लाखों का भुगतान!:

सैलून की आड़ में संदिग्ध काम: आरोप है कि ‘ब्लैक स्टोन फैमिली सैलून एंड स्पा’ में फिर से संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जो मात्र एक छलावा है?

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! माखननगर में अड़ीबाजी करने वाले वेदांत यादव का पुलिस ने निकाला जुलूस, सीधे पहुंचाया जेल

कर्जा डूबाने वालों सावधान! ₹1.42 लाख के चक्कर में सीधे ‘सिविल जेल’

नर्मदापुरम में ऐतिहासिक फैसला: पीड़िता और गवाहों के पलटने के बाद भी रेपिस्ट को उम्रकैद; विज्ञान के ‘इस’ एक सबूत ने पलट दिया पूरा केस!

बड़ी लापरवाही: इटारसी के खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में मिला पानी, वाहन चालकों का भारी हंगामा

आखिर क्यों शराब तस्करों की ‘पहली पसंद’ बनता जा रहा है नर्मदापुरम? भोपाल का आरोपी कार में 80 लीटर शराब सहित गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *