शादी समारोह में हत्या कर फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता:

नर्मदापुरम (शिवपुर): जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नाहरकोला में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश कीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे कोलगांव के जंगलों में घेराबंदी कर दबोचा।
क्या था पूरा मामला? बीती 19 अप्रैल 2026 को ग्राम नाहरकोला में एक विवाह समारोह के दौरान खुशियों का माहौल तब मातम में बदल गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर अमर सिंह कीर और उसके बेटे लोकेश कीर ने दौलतराम कीर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। डंडे और चाकू से किए गए इस हमले में दौलतराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस पर भी किया था हमला हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो लोकेश ने साहस दिखाते हुए एक आरक्षक पर भी चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिसकर्मी पर हमले के बाद मामला और भी गंभीर हो गया था।
जंगलों में घेराबंदी कर दबोचा पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद गठित विशेष टीमों ने आरोपी की तलाश में दिन-रात एक कर दिया। मुखबिर की सूचना पर 25 अप्रैल की रात पुलिस ने कोलगांव के घने जंगलों को चारों तरफ से घेरा और लोकेश कीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।
नर्मदा लोक कॉरिडोर: लापरवाही पड़ सकती है भारी, कलेक्टर ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
इटारसी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; कार से तस्करी की जा रही 26 पेटी शराब जप्त, तीन पर मामला दर्ज
संभल जाएं शराब माफिया! नर्मदापुरम एसपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति शुरू, कार में छिपाकर रखी 133 लीटर शराब जब्त; अब फरार आरोपियों की खैर नहीं।”
🔥प्रीतम लोधी विवाद गरमाया: एफआईआर होगी या नहीं? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!ग्वालियर
🔥प्रीतम लोधी विवाद गरमाया: एफआईआर होगी या नहीं? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!ग्वालियर
खाकी ने दबोचा शराबों के तस्करों को, स्कॉर्पियो में कर रहे थे तस्करी, फिल्मी घेराबंदी में गिरफ्तार
https://narmadagauravnews.in/murderca-se -narmadapuram/
