देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

नर्मदापुरम। शहर में शराबबंदी और सख्त निगरानी के बावजूद शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आदर्श नगर में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छापा
पुलिस को 18 अप्रैल को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब जमा कर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा, एएसपी अभिषेक राजन और एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में देहात थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई।
500 क्वार्टर शराब बरामद, आरोपी विशाल जाटव गिरफ्तार
पुलिस टीम ने जब बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापा मारा, तो वहां विशाल जाटव (20 वर्ष) पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव को पकड़ा गया। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को दो बड़े बैग मिले, जिनमें:
8 कार्टन पेटियां (प्रत्येक में 50-50 क्वार्टर)
100 खुले क्वार्टर कुल 500 क्वार्टर (90 लीटर) अवैध देशी मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 37,500 रुपये आंकी गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी विशाल जाटव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पांडेय, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नरें, कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सतीराम, भूपेंद्र वर्मा और महिला आरक्षक राधिका की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।
नर्मदापुरम गौरव न्यूज़ – पल-पल की सटीक खबरें।
साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई,झारखंड के देवघर से 3 आरोपी गिरफ्तार
एमपी के जंगलों में मिला ‘रहस्यमयी’ ऑस्ट्रेलियाई युवक: रात के अंधेरे में झाड़ियों के पीछे छिपा था, बैग को हाथ नहीं लगाने दिया
बड़ा उलटफेर: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सिवनी मालवा में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका!
इटारसी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: IPL सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद
भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!
