मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी-मालवा को दी करोड़ों की सौगात, बायोगैस प्लांट और सड़कों का होगा कायाकल्प

नर्मदापुरम (सिवनी-मालवा): नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा में आज उत्सव जैसा माहौल रहा, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनसमूह के बीच पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहाँ न केवल भव्य रोड शो किया, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए 106 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री का रोड शो हनुमान मंदिर से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड तक चला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। लाड़ली बहनों और स्थानीय निवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विकास की नई उड़ान: मुख्य घोषणाएं और कार्य

मुख्यमंत्री ने कृषि मंडी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

बायोगैस प्लांट की स्थापना: क्षेत्र में ऊर्जा और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए 130 करोड़ रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाएगा।

​■ सड़कों का जाल: नर्मदापुरम से टिमरनी के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। 972 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से 72.18 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।

लोकार्पण एवं भूमि पूजन: कुल 106 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई और पूर्ण हो चुके कार्यों का जनता को समर्पण किया गया।

हितग्राहियों को मिला लाभ​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक और लाभ पत्र वितरित किए। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेमशंकर वर्मा के प्रयासों की सराहना ​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमशंकर वर्मा की सक्रियता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ नजर आई। मुख्यमंत्री ने विधायक वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर आग्रह और क्षेत्र की उन्नति के संकल्प के कारण ही आज सिवनी-मालवा को विकास के इन बड़े प्रोजेक्ट्स का उपहार मिला है। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगातें क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

इटारसी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: IPL सट्टे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 14 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

भोपाल सांसद आलोक शर्मा का पुलिस कमिश्नर को सीधा चैलेंज!

“अब विरोध ही कर लो… जनता के सामने बिगड़ा विधायक

सीधी में आग लग गई! नकाबपोश गुंडों ने शुक्ला के घर घुसकर पूरे परिवार को लहूलुहान किया, फिर थाने पर हमला; आरक्षक पांडे और तिवारी समेत 6 जख्मी

सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में गवां दिए 3.36 लाख, इटारसी पुलिस ने राजस्थान से खींच निकाले ‘डिजिटल ठग’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *