🚨 नर्मदापुरम ब्रेकिंग: फर्जी FB आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला नपा का पूर्व अतिक्रमण प्रभारी सुनील राजपूत पहुंचा जेल!

नर्मदापुरम (शनिवार, 13 जून 2026): फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के पीछे छिपकर महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले अपराधियों के खिलाफ नर्मदापुरम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका नर्मदापुरम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और पूर्व अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील सिंह राजपूत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया है।
न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया।
📱 ‘सौरभ साहू’ बनकर भेजता था अश्लील मैसेज
यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब इटारसी की रहने वाली एक महिला ने 14 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि ‘सौरभ साहू’ नाम की एक फेसबुक आईडी से उसे लगातार अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 मई 2026 को बीएनएस (BNS) की धारा 79, 78(2) और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
🔍 साइबर सेल ने ऐसे खोला राज
आरोपी खुद को शातिर समझ रहा था, लेकिन नर्मदापुरम साइबर सेल की तकनीकी जांच के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई।
- आईपी एड्रेस ट्रैक: साइबर सेल ने जब अश्लील मैसेज भेजने वाली आईडी का आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर खंगाला, तो वह शास्त्री वार्ड निवासी सुनील सिंह राजपूत के नाम पर रजिस्टर्ड निकला।
- दबोचा गया आरोपी: पुख्ता तकनीकी सबूत मिलने के बाद पुलिस ने सुनील राजपूत को मामले में नामजद किया और फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
🏛️ नपा से हटाए जाने के बाद भी आता-जाता रहा कार्यालय
एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर पालिका के सीएमओ (CMO) ने सुनील राजपूत को अतिक्रमण दल के प्रभार से तत्काल हटा दिया था। हालांकि, चर्चा है कि पद से हटाए जाने के बावजूद वह लगातार कार्यालय में अपनी धौंस जमाते हुए आता-जाता रहता था, जिस पर अब पुलिसिया कार्रवाई से पूर्ण विराम लग गया है।
📂 पुराना ‘क्राइम रिकॉर्ड’ भी आया सामने
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सुनील राजपूत का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है:
- वर्ष 2023: इसके खिलाफ पहले भी आईटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हो चुका है।
- वर्ष 2018-19: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) घोटाले में भी नगर पालिका ने इसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी।
👮 पुलिस की अपील और सख्त चेतावनी
नर्मदापुरम पुलिस ने आम जनता और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की फर्जी आईडी बनाना या किसी को परेशान करना एक बेहद गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। अगर कोई आपको डिजिटल माध्यम से प्रताड़ित करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
“साइबर अपराध करें सोच-समझकर, कानून से नहीं बच पाएगा कोई भी!”
https://narmadagauravnews.in/cyber-utpidan -sunil-rajput
ब्रेकिंग: ‘धोखे से बुलाया और जबरन थमा दिए फूल’, नर्मदापुरम में कांग्रेस के गांधीवादी प्रदर्शन पर भाजपा का तीखा पलटवार, बताया ‘राजनीतिक ढोंग’!
नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!
https://narmadagauravnews.in/nagar-palika -adhyaksh-ghar-ke-samne-dera/
https://narmadagauravnews.in/bijli-company-ne -diya-ultimatum/
इटारसी में कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार: सौरभ पांडे ने संभाली मुख्य शहर थाने की कमान
https://narmadagauravnews.in/pathroda-itarsi -ganjagan/
