दुआओं के उजाले और खाली थाली का अंधेरा: ‘दीया’ जलाने की मुहिम के बीच हॉस्टल के बच्चों को नहीं मिल रही रोटी

एक तरफ पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीप जलाने, हवन करने और बच्चों से आशीर्वाद दिलवाने की भव्य मुहिम चलाई जा रही है। जगह-जगह जश्न का माहौल है और दावों के ‘अमृतकाल’ के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। लेकिन इसी चमचमाती तस्वीर के पीछे की जमीनी हकीकत यह है कि जिन बच्चों से दुआएं मांगी जा रही हैं, उनकी अपनी थाली से रोटी गायब हो चुकी है।
इटारसी के पवारखेड़ा स्थित ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास’ से आई खबर सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। यहाँ रहने वाले मासूम बच्चों को बीते तीन महीनों से भरपेट और सही खाना तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
बजट अटका, व्यवस्था चरमराई:
- तीन महीने से बजट का अकाल: छात्रावास को पिछले तीन महीनों से सरकारी बजट ही नहीं मिला है, जिसके कारण राशन, सब्जी और रसोई गैस का इंतजाम पूरी तरह ठप्प हो गया।
- मेन्यू में सिर्फ ‘दाल-चावल’: बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिलना तो दूर, रोटियां तक बनना बंद हो गईं और उन्हें केवल दाल-चावल परोसा जाने लगा।
- घर लौटने को बेबस हुए बच्चे: सांदीपनि जैसे बड़े स्कूलों में बेहतर शिक्षा का सपना लेकर आए 100 से अधिक बच्चों के अभिभावक, भोजन की बदहाली देखकर अपने बच्चों को हॉस्टल से वापस घर ले जाने पर मजबूर हो गए हैं।
प्रशासनिक लापरवाही और बेरुखी
हॉस्टल प्रबंधन ने बजट न मिलने की शिकायत लिखित में अधिकारियों को भेजी थी, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जब इस बदहाली पर जिम्मेदारी तय करने की बात आई, तो अधिकारियों का रवैया हमेशा की तरह ढुलमुल ही नज़र आया।
जिस देश में नौनिहालों के हाथों में दीया थमाकर शुभकामनाएं तो बटोरी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं बच्चों को बुनियादी भोजन के लिए तरसाया जा रहा है। यह स्थिति चीख-चीखकर सवाल पूछती है कि बड़ी-बड़ी मुहिमों के बीच क्या ज़मीनी स्तर पर पल रहे इन मासूमों का पेट भरना सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है?
विशेष रिपोर्ट नर्मदा गौरव न्यूज़ मध्य प्रदे
प्रिंसिपल की ‘इश्किया’ हरकत पर मेहरबान सिस्टम!
नर्मदापुरम में शर्मसार करने वाली वारदात: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, सच छिपाने में जुटी स्कूल संचालिका! 6 पर FIR, 5 जेल पहुंचे
सावधान नर्मदापुरम! सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप; 48 घंटे में शराब पीने वाले तुरंत कराएं जांच, फिलहाल मदिरा से दूरी ही सुरक्षित
इटारसी में जर्जर सड़कों को लेकर घमासान: कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाया लीपापोती और खानापूर्ति का गंभीर आरोप
6.76 लाख के गबन में धुरपन के पूर्व सरपंच को 5 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने भेजा जेल
नर्मदापुरम में बढ़ते केसों के बीच तीसरे थाने की तैयारी, कोतवाली-देहात का घटेगा दबाव
जनता से टैक्स पूरा पर कम आधा अधूरा इटारसी नगर पालिका
