64 दिन बाद पलटा फैसला: कमिश्नर कोर्ट से मिली बड़ी राहत, माखन कीर फिर बने डोंगरवाड़ा के सरपंच

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत डोंगरवाड़ा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। तत्कालीन कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा जारी जिलाबदर के आदेश को नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर (आयुक्त) ने निरस्त कर दिया है। कमिश्नर कोर्ट से आदेश निरस्त होने के बाद निर्वाचित सरपंच माखन कीर ने बुधवार को विधि-विधान से नर्मदा पूजन कर दोबारा अपने सरपंच पद का कार्यभार संभाल लिया है।

कलेक्टर के आदेश पर कमिश्नर कोर्ट ने लगाई रोक

गौरतलब है कि तत्कालीन कलेक्टर सोनिया मीना ने बीते 16 मार्च 2026 को एक आदेश जारी कर निर्वाचित सरपंच माखन कीर को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया था। इस आदेश के बाद सरपंच का पद रिक्त हो गया था, जिसके चलते 4 मई को पंच कैलाश दायमा को सर्वसम्मति से स्थानापन्न सरपंच चुना गया था। इस दौरान कैलाश दायमा कुल 64 दिनों तक इस पद पर रहे।

कलेक्टर के इस फैसले के खिलाफ सरपंच माखन कीर की ओर से अधिवक्ता अनंत तिवारी ने नर्मदापुरम आयुक्त (कमिशनर) के समक्ष अपील दायर की थी। मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद, आयुक्त ने केस से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को आधार मानते हुए कलेक्टर द्वारा दिए गए जिलाबदर के आदेश को पूरी तरह निरस्त कर दिया।

नर्मदा पूजन के बाद संभाला दोबारा कार्यभार

कमिश्नर कोर्ट के आदेश के परिपालन में 7 जुलाई को जनपद पंचायत के सीईओ ने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि माखन कीर को तत्काल प्रभाव से दोबारा सरपंच पद का प्रभार सौंपा जाए। प्रशासनिक आदेश मिलते ही बुधवार को माखन कीर अपने समर्थकों के साथ पंचायत भवन पहुंचे और मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करने के बाद आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डोंगरवाड़ा पंचायत में उनके समर्थकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

रिपोर्टिंग नर्मदा गौरव न्यूज़ जिला नर्मदा पुर मध्य प्रदेश

हाईकोर्ट में घिरे पूर्व नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी सुनील राजपूत!

कृष्णा चौधरी बने इटारसी नगर अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस); कार्यकर्ताओं में उत्साह

नर्मदापुरम में सनसनी: 16 मुकदमों का शातिर बदमाश दीपक दबोचा; कार से 63 लीटर शराब, रिवॉल्वर और चाकू बरामद!

बड़ी ख़बर: मध्य प्रदेश शासन के ख़िलाफ़ किसानों ने फूँका बिगुल, नर्मदापुरम के पीपल चौक पर अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन शुरू

राजनीतिक रंजिश की भेंट चढ़ी जनता की प्यास? हफ्ते भर से ‘जॉइंट’ नहीं जोड़ पाई नपा!

शुद्ध पेट्रोल के लिए चुकाने होंगे ₹167 या एथेनॉल मिक्स ₹114 से संतुष्ट? असमंजस में नर्मदापुरम जिले के वाहन चालक!

SC-ST एक्ट के मामलों में समय-सीमा में हो कार्रवाई, जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में न रुकें प्रकरण: कलेक्टर सोमेश मिश्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *