राष्ट्र सेवा और समर्पण के प्रतीक थे डॉ. मुखर्जी, उनका बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय: विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा देश के महान राष्ट्रवादी विचारक और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि अत्यंत गरिमामय और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के निर्माण में उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक व अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।


कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृत्त, उनके वैचारिक संघर्ष और देश की अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का विस्तृत वर्णन किया। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा, त्याग और अद्वितीय समर्पण का उदाहरण है, जिससे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने डॉ. मुखर्जी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जयकिशोर चौधरी, सम्राट तिवारी, गोपाल शर्मा, संदेश मालोनिया, प्रतीक मालवीय, सुधीर गुप्ता व अन्य कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

⚡ नर्मदापुरम पुलिस का ‘महा-ऑपरेशन’: सट्टा माफिया के 6 ठिकानों पर एक साथ सर्जिकल स्ट्राइक, 14 दबोचे

🚨 शातिरपने की हद! दिन में थाने में ‘हाजिरी’, रात में हाईवे पर ‘डकैती’; जिलाबदर बदमाश ने साथियों संग मिलकर कपड़ा व्यापारी को लूटा, 4 गिरफ्तार

नर्मदा के आंचल में उतरी बॉलीवुड की ‘नई नवेली’, सेठानी घाट बना फिल्मांकन का नया केंद्र

नर्मदापुरम ब्रेकिंग: फर्जी FB आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला नपा का पूर्व अतिक्रमण प्रभारी सुनील राजपूत पहुंचा जेल!

https://narmadagauravnews.in/nagar-palika -adhyaksh-ghar-ke-samne-dera/

https://narmadagauravnews.in/bijli-company-ne -diya-ultimatum

नर्मदापुरम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP ने बदले 12 थाना प्रभारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *