नर्मदा के आंचल में उतरी बॉलीवुड की ‘नई नवेली’, सेठानी घाट बना फिल्मांकन का नया केंद्र

नर्मदापुरम |मां नर्मदा के पावन तट और ऐतिहासिक सेठानी घाट की खूबसूरती अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ की शूटिंग के लिए नर्मदापुरम पहुंची हैं। शहर के प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में चल रही शूटिंग ने स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कहानी भले ही उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित हो, लेकिन उसके कई महत्वपूर्ण दृश्य नर्मदापुरम में फिल्माए जा रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में सेठानी घाट को हरिद्वार के घाटों की तरह प्रस्तुत किया जाएगा।

नर्मदा तट की सुंदरता ने खींचा फिल्म निर्माताओं का ध्यान

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि सेठानी घाट की भव्यता, नर्मदा का शांत प्रवाह और यहां का प्राकृतिक वातावरण फिल्मांकन के लिए बेहद उपयुक्त है। यही वजह है कि निर्माता-निर्देशक ने इस लोकेशन को अपनी कहानी का अहम हिस्सा बनाया।

शूटिंग के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम ने भी यहां के वातावरण, लोगों के सहयोग और शहर की आत्मीयता की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम का माहौल बेहद सकारात्मक और सुकून देने वाला है।

नर्मदापुरम से जुड़ी हैं राहुल सांकल्य की यादें

फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर और अभिनेता राहुल सांकल्य का नर्मदापुरम से पुराना नाता रहा है। उन्होंने बातचीत में बताया कि बचपन की कई यादें इस शहर से जुड़ी हुई हैं। शहर में दोबारा आना उनके लिए किसी भावनात्मक सफर से कम नहीं है।

राहुल ने कहा कि समय के साथ शहर में काफी बदलाव आए हैं, लेकिन नर्मदा घाटों की आध्यात्मिक पहचान आज भी वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने घाटों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर भी चिंता जताई।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशक की पहली हिंदी फिल्म

‘नई नवेली’ का निर्देशन दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित निर्देशक बालाजी कर रहे हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म मानी जा रही है। हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण वाली इस फिल्म में मनोरंजन के साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

स्थानीय लोगों में उत्साह

शहर में फिल्म यूनिट की मौजूदगी और शूटिंग गतिविधियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। कई स्थानीय युवाओं को भी फिल्मांकन प्रक्रिया को करीब से देखने का अवसर मिला है।

नर्मदापुरम के लिए यह केवल फिल्म शूटिंग नहीं, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। जब फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी, तब करोड़ों दर्शक मां नर्मदा के पावन तट और सेठानी घाट की भव्यता को भी देख सकेंगे।

नर्मदापुरम: नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी पर गंभीर आरोप, साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज

अति विशिष्ट श्रेणी इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार’

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष न्यायालय का बड़ा फैसला

नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!

अवैध कॉलोनियों के दिन बहुरेंगे: अब सीधे मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, नया कानून लाने की तैयारी तेज!

EXCLUSIVE: आंकड़ों के आइने में कानून-व्यवस्था; 580 की क्षमता वाली केंद्रीय जेल में 1302 बंदी, क्या अब संसाधनों के विस्तार की है जरूरत?

एसपी साई कृष्णा थोटा ने कराया बड़ी जनहितैषी योजना से रूबरू: सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *