इटारसी में कांग्रेस का हल्लाबोल: जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका का घेराव, नदारद सीएमओ पर भड़के जिला अध्यक्ष

इटारसी। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका का उग्र घेराव किया गया। भारी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान उस वक्त स्थिति और गरमा गई जब जनसमस्याओं का आवेदन लेने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ऋतु मेहरा नपा से नदारद मिलीं।
“20-22 दिन से घर से चल रही सरकार, काम नहीं करना तो दें इस्तीफा”
इस तानाशाही और लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत ‘गुड्डन’ पांडेय ने नपा प्रबंधन और सीएमओ पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा:
“सीएमओ पिछले 20-22 दिनों से दफ्तर आने के बजाय घर से काम कर रही हैं। अगर नौकरी करने में इतनी ही अरुचि है, तो उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता परेशान है और अधिकारी गायब हैं।”
भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR
जिला अध्यक्ष ने साफ चेतावनी दी है कि सीएमओ के इस तानाशाही रवैये और नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस पूरी मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराएगी और जनता के हक की लड़ाई को और उग्र करेगी।
विशेष रिपोर्ट >नर्मदा गौरव न्यूज़ जिला नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश
कांग्रेस का नगरपालिका घेराव, वार्ड चलो अभियान का समापन; शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
वर्दी में शालीनता, इरादों में फौलाद: नर्मदापुरम कोतवाली की कमान संभालते ही टीआई गौरव गौरव सिंह बुंदेला ने साफ किए इरादे; जानिए क्यों अलग है उनकी कार्यशैली
नर्मदापुरम: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला शातिर आयुष गिरफ्तार; पूर्व में जेल जा चुका पिता ‘सुरेंद्र लुटारे’ है पुराना शराब माफिया, वर्तमान में फरार और जिलाबदर!
अवैध कॉलोनियों के दिन बहुरेंगे: अब सीधे मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, नया कानून लाने की तैयारी तेज!
EXCLUSIVE: आंकड़ों के आइने में कानून-व्यवस्था; 580 की क्षमता वाली केंद्रीय जेल में 1302 बंदी, क्या अब संसाधनों के विस्तार की है जरूरत?
एसपी साई कृष्णा थोटा ने कराया बड़ी जनहितैषी योजना से रूबरू: सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!”
बड़ी खबर: मानसून की आहट के बीच कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा निर्देश; संभावित बाढ़ से निपटने 24 घंटे ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगा प्रशासन
