कांग्रेस का नगरपालिका घेराव, वार्ड चलो अभियान का समापन; शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

इटारसी/ पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय का घेराव कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के साथ पिछले लगभग दो माह से चल रहे ‘वार्ड चलो अभियान’ का समापन भी किया गया।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभियान के दौरान शहर के 34 वार्डों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और मांगों को संकलित किया गया। समापन अवसर पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की पेयजल, सफाई, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका प्रशासन और अध्यक्ष पंकज चौरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की।
इस महा-अभियान के पूरा होने पर आयोजित समापन कार्यक्रम ने एक जनांदोलन का रूप ले लिया, जिसमें कांग्रेस पूरी तरह एकजुट दिखाई दी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर शहर के पार्षद और वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कांग्रेस तक के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पिछले चार वर्षों से नगरपालिका की खस्ता हालत और जन समस्याओं को लेकर सभी कांग्रेसियों और स्थानीय कांग्रेस जन में गजब का जोश और एकजुटता दिखी, जिससे यह घेराव एक विशाल शक्ति प्रदर्शन में बदल गया।नगरपालिका घेराव के दौरान कांग्रेस जनों
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वर्दी में शालीनता, इरादों में फौलाद: नर्मदापुरम कोतवाली की कमान संभालते ही टीआई गौरव गौरव सिंह बुंदेला ने साफ किए इरादे; जानिए क्यों अलग है उनकी कार्यशैली
नर्मदापुरम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP ने बदले 12 थाना प्रभारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
नर्मदापुरम में चोरों का आतंक: सूने मकान से नकदी-दस्तावेज पार, गैरेज से धार्मिक ग्रंथ भी उठा ले गए चोर
नर्मदापुरम: नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी पर गंभीर आरोप, साइबर उत्पीड़न का मामला दर्ज
अति विशिष्ट श्रेणी इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार’
एसपी साई कृष्णा थोटा ने कराया बड़ी जनहितैषी योजना से रूबरू: सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!”
बड़ी खबर: मानसून की आहट के बीच कलेक्टर सोमेश मिश्रा का बड़ा निर्देश; संभावित बाढ़ से निपटने 24 घंटे ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगा प्रशासन
