​ब्रेकिंग न्यूज़: इटारसी के मनोज बामने और ममता उईके अवैध शराब तस्करी में गिरफ्तार, 11 लाख का मशरुका जब्त

​नर्मदापुरम् | थाना पथरोटा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर न केवल भारी मात्रा में शराब बरामद की, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही लग्जरी क्रेटा कार को भी राजसात किया है।

मुख्य आरोपी एवं पहचान

पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं:

​मनोज बामने (50 वर्ष): पिता रमेश बामने, निवासी सिन्धी कॉलोनी, इटारसी

​ममता उईके (40 वर्ष): पति दिनेश उईके, निवासी शिवनगर चादौन।

​फिल्मी अंदाज में हुआ पीछा, चट्टान से टकराई तस्करों की कार

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने NH-46 पर ग्यारह मुखी मंदिर के पास बैरियर लगाया था। बैतूल की ओर से आ रही काले रंग की क्रेटा (RJ45CL4771) के चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर दाण्डीवाड़ा के पास तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक चट्टान से जा टकराई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार सवार महिला और पुरुष को दबोच लिया।

जब्त शराब और वाहन का विवरण

कार की सघन तलाशी लेने पर पिछली सीट और डिक्की से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई:

​शराब की मात्रा: कुल 342 लीटर (ऑफिसर च्वाइस, रॉयल स्टेज, बेगपाइपर और देशी मदिरा)।

​■शराब की कीमत: लगभग ₹3,04,158।

​■वाहन की कीमत: लगभग ₹8,00,000।

कुल जब्ती: ₹11,04,158 का मशरुका।

कड़ी कार्रवाई: आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ खपाने की तैयारी थी।

​पुलिस टीम की सफलता

​यह कार्रवाई एसपी नर्मदापुरम् श्री साईं कृष्णा (भापुसे) एवं एएसपी श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. मोनिका गौर व उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

ब्यूरो रिपोर्ट, नर्मदापुरम्

नर्मदापुरम में ‘सिंघम’ अवतार: SP डॉ. सई कृष्ण थोटा ने संभाली कमान, अपराधियों में खौफ, जनता में ख़ुशी की लहर

संसदीय गरिमा: विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के ‘टू द पॉइंट’ संबोधन के कायल हुए मुख्यमंत्री, सदन में दी मिसाल

1 लाख में बिका बचपन: खिलौना समझकर बदलते रहे हाथ, एमपी में इंसानियत को शर्मसार करने वाले ‘सफेदपोश’ बेनकाब।”

नर्मदा लोक कॉरिडोर: लापरवाही पड़ सकती है भारी, कलेक्टर ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शादी समारोह में हत्या कर फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता:

इटारसी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; कार से तस्करी की जा रही 26 पेटी शराब जप्त, तीन पर मामला दर्ज

🔥प्रीतम लोधी विवाद गरमाया: एफआईआर होगी या नहीं? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!ग्वालियर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *