नर्मदा गौरव न्यूज़ mpगर्लफ्रेंड ने बुलाया भरोसा करके बॉयफ्रेंड वापस आया उसके बाद

मध्य प्रदेश से जुड़ी कुछ विशेष खबरें
■इंदौर से टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार चोरी करने वाला नीमच में चढ़ा हत्थे, शोरूम मालिक ने बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
■मनासा में फिल्मी अंदाज में बिछाया गया जाल, गर्लफ्रेंड के जरिए आरोपी को बुलाया और फिर शुरू हुई ‘तालिबानी’ सजा
नीमच/मनासा:मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला इंदौर से कार चोरी से जुड़ा है, जिसे पकड़ने के लिए शोरूम मालिक ने किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह जाल बिछाया था। हालांकि, आरोपी को पकड़ने के बाद जिस तरह से कानून हाथ में लेकर हिंसा की गई, उसे लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक ने कुछ समय पहले इंदौर के एक कार शोरूम से टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी लेकर फरार हो गया था। शोरूम संचालक लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। युवक का सुराग मिलते ही उन्होंने उसे पकड़ने के लिए उसकी ‘गर्लफ्रेंड’ का सहारा लिया।
शोरूम संचालक और उसके साथियों ने कथित तौर पर युवक की महिला मित्र के जरिए उसे नीमच जिले के मनासा मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे शोरूम मालिक और उसके आधा दर्जन साथियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया
तमाशबीन बनी रही भीड़
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़प रहा है और लोग उसे लगातार पीट रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह रही कि आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। लोग मूकदर्शक बनकर वीडियो बनाते रहे।
पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून हाथ में लेने वाले 6 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
मनासा पुलिस का कहना है:अपराध की सूचना पुलिस को देना हर नागरिक का कर्तव्य है, लेकिन सजा देने का अधिकार सिर्फ कानून को है। भीड़तंत्र की हिंसा (Mob Violence) समाज के लिए एक बड़ा खतरा है
एमपी में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का प्रहार: रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गई महिला उपयंत्री, ₹15,000 के लिए दांव पर लगाई साख
”सोना बटोरने का शौक ले डूबा! वारदात के बाद जश्न की तैयारी थी, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात
आस्था के केंद्रों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, इटारसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
IPL सट्टा: नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैच के दौरान छोटी बजरिया और कालिका नगर में दबिश, 4 मोबाइल जब्त
नर्मदापुरम में ‘सिंघम’ अवतार: SP डॉ. सई कृष्ण थोटा ने संभाली कमान, अपराधियों में खौफ, जनता में ख़ुशी की लहर
नर्मदापुरम में ‘गैस’ की आग: ₹900 का सिलेंडर ₹4000 में! कलेक्ट्रेट की दहलीज पर छात्रों ने फूंका चूल्हा, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
किसानों को धोखा दे रही भाजपा सरकार, विदिशा में गरजे जीतू पटवारी
