पिपरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15.19 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

पिपरिया: नर्मदापुरम् पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई​अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया श्री मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि मंडी रोड अंडरब्रिज के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोचा।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम आदर्श (18 वर्ष) पिता मनीराम कतिया निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19 वर्ष) पिता बलराम सिलावट निवासी अंबेडकर वार्ड, पिपरिया बताया। तलाशी लेने पर इनके पास से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में स्मैक पाउडर और मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह स्मैक राजवीर उर्फ विक्की पिता राजेश सिलावट निवासी अंबेडकर वार्ड को देने आए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीसरे आरोपी राजवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जब्त सामग्री और पुलिस टीम

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

​15.19 ग्राम स्मैक: (कीमत लगभग 80,000 रुपये)

03 मोबाइल फोन: (कीमत लगभग 30,000 रुपये)

​नगद राशि: 1000 रुपये

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में एसडीओपी मोहित कुमार यादव, निरीक्षक आदित्य सेन, उनि अमित सिंह भारद्वाज, सउनि पंकज नामदेव, प्र.आर. हरिओम, प्र.आर. नन्दकिशोर, आर. चन्द्र प्रकाश, आर. अजय चौहान और आर. रोहित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 लाख में बिका बचपन: खिलौना समझकर बदलते रहे हाथ, एमपी में इंसानियत को शर्मसार करने वाले ‘सफेदपोश’ बेनकाब।”

शादी समारोह में हत्या कर फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलता:

इटारसी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; कार से तस्करी की जा रही 26 पेटी शराब जप्त, तीन पर मामला दर्ज

इटरसी नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, बिना टेस्टिंग ठेकेदार को बांटे 12 करोड़, 4 साल से काम अधूरा

खाकी ने दबोचा शराबों के तस्करों को, स्कॉर्पियो में कर रहे थे तस्करी, फिल्मी घेराबंदी में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *