सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में गवां दिए 3.36 लाख, इटारसी पुलिस ने राजस्थान से खींच निकाले ‘डिजिटल ठग’

इटारसी: जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इटाारसी पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है

​ठगी का तरीका: रेटिंग के बदले मुनाफे का लालच

शिकायतकर्ता: पुरानी इटाारसी की वर्मा कॉलोनी निवासी श्रीमती रश्मि चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी

मोडस ऑपरेंडी: जालसाजों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर ‘होटल और रेस्टोरेंट रेटिंग’ का टास्क दिया

​झांसा: शुरुआत में पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए 1000-4000 रुपये का भुगतान किया गया

बड़ी ठगी: ज्यादा मुनाफे के चक्कर में पीड़िता से अलग-अलग किस्तों में 3,36,800 रुपये जमा करवा लिए गए।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां​साइबर सेल नर्मदापुरम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने राजस्थान और नीमच से आरोपियों को गिरफ्तार किया:

​एहसान अली उर्फ प्रिंस (28 वर्ष): निवासी जिला बीकानेर, राजस्थान।

मोहम्मद फरहान (19 वर्ष): निवासी नीमच, मध्य प्रदेश।

मुसरफ (22 वर्ष): निवासी नीमच, मध्य प्रदेश।

जब्ती और कानूनी धाराएं

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, एसआई प्रवीण कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार, धर्मेंद्र, बसंत और साइबर सेल से आरक्षक जितेंद्र शेषकर की विशेष भूमिका रही।

​नर्मदा गौरव की अपील: किसी भी अनजान व्हाट्सएप मैसेज या टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ‘घर बैठे कमाई’ के झांसे में न आएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

एसपी बंगले पर तैनात आरक्षक का छलका दर्द, वीडियो वायरल कर लगाए गंभीर आरोप

एमपी में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का प्रहार: रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गई महिला उपयंत्री, ₹15,000 के लिए दांव पर लगाई साख

​”सोना बटोरने का शौक ले डूबा! वारदात के बाद जश्न की तैयारी थी, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

प्रशासनिक फेरबदल: सोमेश मिश्रा ने संभाली नर्मदापुरम की कमान, सोनिया मीना बनीं अपर सचिव

नर्मदापुरम में किसानों की हुंकार: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *