​जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

​[न्यूज़ रिपोर्ट – नर्मदा गौरव न्यूज़]​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में, नर्मदापुरम कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम: वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखी लाल राजोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है

ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें की गई हैं:

​गश्त बढ़ाई जाए: संवेदनशील इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंड के पास पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई जाए

​जागरूकता अभियान: महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने वाली कार्यशालाएं आयोजित की जाएं

कठोर कार्यवाही: अपराध सिद्ध होने पर दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता अनोखे लाल राजोरिया, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश बायरे, जितेंद्र गोरेले, श्रीमती कुसुम तोमर, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती पुष्पलता जायसवाल और श्रीमती साधना दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

नर्मदा गौरव न्यूज़ mpगर्लफ्रेंड ने बुलाया भरोसा करके बॉयफ्रेंड वापस आया उसके बाद

एमपी में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का प्रहार: रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गई महिला उपयंत्री, ₹15,000 के लिए दांव पर लगाई साख

प्रशासनिक फेरबदल: सोमेश मिश्रा ने संभाली नर्मदापुरम की कमान, सोनिया मीना बनीं अपर सचिव

​”सोना बटोरने का शौक ले डूबा! वारदात के बाद जश्न की तैयारी थी, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

आस्था के केंद्रों पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, इटारसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *