भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक संपन्न: नई नर्मदापुरम नगर कार्यकारिणी का गठन, अधिकारों के प्रति भरी हुंकार

नर्मदापुरम। भारतीय सफाई मजदूर संघ, प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभम किशोर मैना के तत्वावधान में आज रविवार, 5 अप्रैल 2026 को स्थानीय नेहरू पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस सभा में संघ के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए जिला नर्मदापुरम की नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संगठन का शंखनाद: जिला अध्यक्ष अरविंद बड़गुजर एवं बैजू लुटेरे के कुशल नेतृत्व में जमी कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभम किशोर मैना, जिला अध्यक्ष अरविंद बड़गुजर एवं जिला महामंत्री बैजू लुटेरे ने अपने हाथों से नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र वितरित किए। नेतृत्व ने विश्वास जताया कि यह नई टीम सफाई कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए ढाल बनकर कार्य करेगी।

​नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा

गठित कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

■ ​नगर अध्यक्ष: संतोष बड़गुजर​

विधि सलाहकार: एडवोकेट महेश कुमार बोहित

​● नगर उपाध्यक्ष: जितेंद्र कालोसिया

​■ नगर महामंत्री: दीपक आपरेट):

एकजुटता से मिलेगी सफलता: जिला पटेल

बाल्मीकि समाज के जिला पटेल श्री रामदास बड़गुजर ने समाज एवं कर्मचारी को संबोधित करते हुए एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि— “हमें सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए संघ के सभी पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। जब हम एकजुट होंगे, तभी हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।

​ सभी वरिष्ठ एवं सफाई कर्मचारी संघ से जोड़कर संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता ली नीचे उन लोगों की सूची है जिन्होंने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की है

:संजूरेवाराम लुटेरे जिला जमादार वाल्मीकि समाज​ रोहित बोहित ​विवेक बड़गुजर​ दीपक अहरट​ विशाल नरवारेरोहित बड़गुजर​ आनंद बड़गुजर देवर​ संतोष बड़गुजर​ अनूप रोहने​पंकज चुटीले ​राकेश मैना​ अल नवल बोहित गोपाल चोटिले आनंद केवट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *