होशंगाबाद विधायक डॉ सीता शरण शर्मा राम भक्ति में लीन, इटारसी शोभायात्रा में दिखा जोश
मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश के भव्य स्वरूप के सामने खड़े होकर विधायक सीता शरण शर्मा ने पूजा-अर्चना की और प्रभु से सभी के सुख, समृद्धिएवं कल्याण की कामना की। मंदिर के पवित्र वातावरण में उन्होंने काफी देर तक भक्ति भाव से दर्शन किए।


इटारसी 28 मार्च 2026: श्री रामनवमी के पावन अवसर पर इटारसी में आयोजित भव्य शोभायात्रा में होशंगाबाद विधानसभा विधायक डॉ सीता शरण शर्मा ने भक्ति भाव के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने इटारसी स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में भगवान के दर्शन कर अपनी आस्था अर्पित की।
