नगरपालिका इटारसी में एल्डरमैन की नियुक्तियाँ संपन्न: मयंक महतो और नरेश मेघानी समेत 5 अनुभवी चेहरों को मिली जिम्मेदारी
इटारसी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगरीय निकायों में अनुभवी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की प्रक्रिया के तहत इटारसी नगरपालिका के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। शहर के विकास और परिषद के कामकाज में अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए कुल 6 वरिष्ठ एवं सक्रिय चेहरों को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नगरपालिका इटारसी में एल्डरमैन की नियुक्तियाँ संपन्न: मयंक महतो और नरेश मेघानी समेत 6 अनुभवी चेहरों को मिली जिम्मेदारी
मयंक महतो (मंडल अध्यक्ष)


नरेश मेघानी
संजीव हुरा

आशीष मालवीय

रेखा मालवीय

अतुल शुक्ला

अनुभव और संगठन का संगमः
इन नियुक्तियों में संगठन के प्रति समर्पण और स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। मंडल अध्यक्ष मयंक महतो के साथ-साथ नरेश मेघानी, संजीव हुरा और अन्य सदस्यों के मनोनयन से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
बधाइयों का तांताः
नियुक्ति की खबर आते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देन े का सिलसिला शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि ये सभी सदस्य परिषद की बैठकों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर इटारसी की समस्याओं के निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिकानिभाएंगे।
