नर्मदापुरम के लाल का बढ़ा मान: डॉ. प्रशांत जैन बने मुख्य नगर पालिका अधिकारी; गृह नगर में जश्न का माहौल!

नर्मदापुरम/भोपाल। हमारे नर्मदापुरम क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली और हर्ष से भरा रहा। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी की गई अधिकारियों की पदोन्नति सूची में जैसे ही क्षेत्र के लोकप्रिय अधिकारी डॉ. प्रशांत जैन का नाम सामने आया, पूरे नर्मदापुरम में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. जैन के शुभचिंतकों, मित्रों और विभागीय सहयोगियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विभाग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मिला ‘क्लास-2’ का बड़ा पद

शासकीय आदेश के अनुसार, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी पदोन्नति करते हुए डॉ. प्रशांत जैन को स्थानापन्न रूप से आगामी आदेश तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ग” श्रेणी (Chief Municipal Officer) के पद पर प्रन्नत किया है।

इस बड़ी पदोन्नति के साथ ही शासन द्वारा उन्हें लेवल-09 का शानदार वेतनमान (रूपये 36200-114800, पुराना ग्रेड वेतन 3600) भी स्वीकृत किया गया है। विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण 61 अधिकारियों की इस सूची में डॉ. प्रशांत जैन का नाम प्रमुखता से 10वें स्थान पर है। शासन के आदेशानुसार, डॉ. जैन वर्तमान में अपने पदस्थापना स्थल पर ही यथावत बने रहकर इस नई और बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

मंडीदीप में रहा बेमिसाल और बेदाग कार्यकाल. डॉ. प्रशांत जैन की सबसे बड़ी ख्याति उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा रही है। विशेषकर मंडीदीप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल बेहद जबरदस्त रहा। उन्होंने साफ संदेश दिया था— ‘गलत काम को कोई मंजूरी नहीं’। इसी निष्पक्ष कार्यशैली और उनके नर्म व मिलनसार स्वभाव ने उन्हें मंडीदीप के नगर-नगर और हर नगरवासी का चहेता बना दिया, जिसके चलते आज भी जनता के बीच उनका अटूट विश्वास कायम है।

आदेश की मुख्य झलकियाँ:

  • नियमों के तहत चयन: म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के सभी कड़े मापदंडों और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए यह सूची तैयार की गई है।
  • राज्यपाल के नाम से आदेश: यह महत्वपूर्ण आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी किया गया है।

बधाइयों का लगा तांता, हर कोई जता रहा है खुशी

डॉ. प्रशांत जैन अपनी कार्यकुशलता, मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। यही वजह है कि उनके मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनने की खबर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ आग की तरह फैल गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. जैन को गुलदस्ते भेंट कर और मिठाइयाँ खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सभी का कहना है कि डॉ. जैन की इस पदोन्नति से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

‘नर्मदा गौरव न्यूज़’ परिवार की ओर से परम आदरणीय डॉ. प्रशांत जैन जी को इस ऐतिहासिक पदोन्नति और नई जिम्मेदारी के लिए कोटि-कोटि बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ!

ब्यूरो रिपोर्ट: नर्मदा गौरव न्यूज़ Source: नगरीय विकास एवं आवास विभाग, म.प्र. शासन (आदेश क्रमांक 1/13/0011/2026)

इटारसी: बीजेपी पार्षद जिमी कैथवास पर चाकू से हमला; क्या अपराधियों के साम्राज्य पर अब चलेगा ‘बुलडोजर’?

नर्मदापुरम में हैवानियत: मात्र ₹1500 के लिए युवक को सरेराह अर्धनग्न कर डंडों से पीटा; पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी महिला से स्मैक के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी।

नर्मदापुरम में धूमधाम से मनाया गया मछुआ दिवस: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहे मछुआ समाज – हरीश केवट

सड़क पर रेंगता अन्नदाता, पानी में डूबा सिस्टम; ‘किसान कल्याण’ के दावों की नर्मदा में जलसमाधि!

अंबानी के ‘कैंपा कोला’ प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार के दफ्तर में 7 लाख की चोरी, पुलिस हिरासत में ड्राइवर; शक होने पर पुलिस ने ऐसे दबोचा

64 दिन बाद पलटा फैसला: कमिश्नर कोर्ट से मिली बड़ी राहत, माखन कीर फिर बने डोंगरवाड़ा के सरपंच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *