जंग की आग और ईंधन का अकाल: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की जनता को बड़ी चेतावनी।”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने देश को संबोधित करते हुए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले महीने देश के लिए आसान नहीं होंगे।
खबर के मुख्य पहलू:
ईंधन की बचत जरूरी: प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है कि वे अभी से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) का कम से कम उपयोग करें ताकि देश का स्टॉक लंबे समय तक चल सके
सप्लाई चेन पर खतरा: युद्ध के कारण ग्लोबल ऑयल सप्लाई चैन बाधित हुई है, जिससे ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कीमतों के आसमान छूने का डर पैदा हो गया है।
जनता को सलाह: उन्होंने लोगों को सुझाव दिया है कि वे गैर-जरूरी यात्राओं से बचें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।
अर्थव्यवस्था पर दबाव: पीएम ने माना कि ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा, जिससे आम नागरिक की जेब पर बोझ बढ़ेगा
