शातिर ने 6 किलो गांजा लेकर इटारसी पहुंचा छत्तीसगढ़ का तस्कर, पुलिस ने ऐसे दबोचा कि भागने का मौका ही नहीं मिला!

इटारसी। नशे की तस्करी करने वालों के लिए इटारसी पुलिस की सक्रियता अब सिरदर्द बन चुकी है। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इतनी तेज कार्रवाई की कि आरोपी को भागने का भी मौका नहीं मिल सका
18 बंगला क्षेत्र की मजार के पास पुलिस ने घेराबंदी कर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी इम्तयाज अली (35 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पिट्ठू बैग में छिपाकर 6 किलो 76 ग्राम गांजा लेकर इटारसी आया था और यहां इसे बेचने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस की तलाशी में बरामद इस गांजे की कीमत बाजार में लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने इस सफल कार्रवाई पर कहा कि नशे की तस्करी करने वालों को नर्मदा क्षेत्र में कोई जगह नहीं मिलेगी। पुलिस की टीम सतर्क है और ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे के खतरे से बचाया जा सके।
