नगरपालिका इटारसी में एल्डरमैन की नियुक्तियाँ संपन्न: मयंक महतो और नरेश मेघानी समेत5अनुभवी चेहरों को मिली जिम्मेदारी
इटारसी | मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। इटारसी नगरपालिका के लिए शासन ने 5 अनुभवी और सक्रिय नामों पर मुहर लगाई है, जो आगामी समय में शहर के विकास कार्यों में अपनी विशेष भूमिका निभाएंगे।इन 5 नामों को मिली परिषद में जगहनवनियुक्त एल्डरमैन की सूची में समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय रहे प्रमुख चेहरों को स्थान मिला है:मयंक महतोनरेश मेघानीकमलेश कोरीसंदीप कश्यपअमित विश्वासदीपक अरोड़ा
1. श्री नरेश मेघानी (सिंधी कॉलोनी, वार्ड क्र. 30)
2. श्री आशीष मालवीय (मालवीय गंज, वार्ड क्र. 20)
3. श्री संजीव हूर (पंजाबी मोहल्ला, वार्ड क्र. 22)
4. श्रीमती रेखा मालवीय (पति श्री प्रदीप मालवीय)
5. श्री मयंक मेहतो (पुरानी इटारसी, वार्ड क्र. 04)
इन नियुक्तियों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है। माना जा रहा है कि यह नियुक्तियां आगामी समय में शहर की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता अभियान को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
