“बड़ी खबर”पुलिस की मुस्तैदी: रात के अंधेरे में चोरी की साजिश रचते 4 शातिर आरोपी दबोचे, चोरी के गहने और नकदी बरामद

नर्मदापुरम जिले (पिपरिया): में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन और एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
गश्त के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी जानकारी के अनुसार, 28 और 29 मार्च की दरमियानी रात जब स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी, तभी पुलिस को देखकर तीन-चार युवक भागने लगे। संदेह होने पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने कबूल किया कि वे चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे।
पुराने मामलों का भी हुआ खुलासा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान इब्राहिम उर्फ इल्लम (पिपरिया), नेतराज (गाडरवारा), अशरफ खान (पिपरिया) और भरतू उर्फ भरत (गाडरवारा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में हुई पिछली कई चोरियों को भी स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से 23,000 रुपये नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है ।
पुलिस टीम की सराहना इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी आदित्य सेन और उनकी पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। एसडीओपी मोहित कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया जा रहा है ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

