​नर्मदापुरम ब्रेकिंग: नगर पालिका परिषद को मिले 6 नए एल्डरमैन, अनुभवी चेहरों पर जताया भरोसा।

http://इन चेहरों को मिला एल्डरमैन का दर्जा:जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित सदस्यों को एल्डरमैन के रूप में मनोनीत किया गया है:

1. श्रीमती अर्चना सुरेश वर्मापतिः श्री सुरेश वर्मा, वार्ड क्र. 17, नर्मदापुरम

2. श्रीमती हीरामणी भावसार पतिः श्री महेशचंद्र भावसार, वार्ड क्र. 15, हाउसिंगबोर्ड, नर्मदापुरम

3. श्री राजेश अग्रे पिता: स्व. श्री जगदीश चंद्र अग्रे, वार्ड न. 16, नर्मदापुरम

4. श्री संतोष मीनापिता: स्व. श्री द्वारका प्रसाद मीना, वार्ड 24, नर्मदापुरम

5. श्री राम नवलानीपिता: स्व. श्री सीरूमल नवलानी, ग्वालटोली, वार्ड क्र. 29, नर्मदापुरम

6. श्रीमती ज्योति राजेश रैकवारपतिः श्री राजेश रैकवार, वार्ड क्र. 07, देवा माई समाधि के पास, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के लिए एल्डरमैन (मनोनीत सदस्यों) की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में शहर के विभिन्न वार्डों से आने वाले 6 प्रमुख और अनुभवी चेहरों को जगह दी गई है, जो अपनी विशेषज्ञता और अनुभव से परिषद के कामकाज में सहयोग करेंगे।

समर्थकों में उत्साह:सूची जारी होते ही नर्मदापुरम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ग्वालटोली से लेकर हाउसिंग बोर्ड तक समर्थकों ने अपने प्रिय नेताओं को एल्डरमैन बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है। उम्मीद की जा रही है कि इन अनुभवी सदस्यों के आने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी i

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *